Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, अजय राय बोले— अमेठी के लोग इसकी मांग कर रहे हैं

by Raju Chaurasia • August 19, 2023
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय ने ऐसा बयान दिया है जो चर्चा में है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से मैदान में उतरने वाले हैं। उन्होंने कहा कि राहुल अमेठी से “निश्चित रूप से” चुनाव लड़ेंगे। बाद में अजय राय ने कहा कि अमेठी के लोग इसकी मांग कर रहे हैं।

अजय राय को शुक्रवार को यूपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। पद संभालने के बाद एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “राहुल गांधी निश्चित रूप से अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।” चंद घंटों बाद ऐसे ही एक और सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “कांग्रेस कार्यकर्ता और अमेठी के लोग मांग कर रहे हैं कि अपनी गलती सुधारना और राहुल गांधी के लिए बड़ी जीत तय करना चाहते हैं।”

अमेठी लोकसभा सीट पारंपरिक रूप से कांग्रेस का गढ़ रहा है। राहुल गांधी 2004 के बाद यहां से तीन बार सांसद बने। 2019 के चुनाव में भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने बड़ा उलटफेर करते हुए राहुल गांधी को हरा दिया था। उन्हें भारी अंतर से जीत मिली थी। अजय राय ने कहा कि अमेठी के लोग परेशान हैं। अजय राय ने दावा किया, “स्मृति ईरानी ने जनता से वादा किया था कि भाजपा को वोट देने पर 13 रुपए किलो चीनी मिलेगा। अब वे सोच रहे हैं कि वह चीनी कहां गई।”

अजय राय ने प्रियंका गांधी से वाराणसी से चुनाव लड़ने की अपील की। वाराणसी से 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में अजय राय ने चुनाव लड़ा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उन्हें हार मिली थी। अजय राय ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी तो हर एक कार्यकर्ता पूरे दिल से उनके लिए काम करेगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.