Fri, Jul 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मिठाई बनाने वाले कारखानों में छापे

by Raju Chaurasia • August 17, 2021

मिठाई बनाने वाले कारखानों में छापे

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
वृंदावन। रक्षाबंधन पर मिलावठी मिठाई की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए मिठाई की दुकान एवं कारखानों पर छापे मारी शुरु हो गई हैै। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के डी ओ डॉ. गौरी शंकर के नेतृत्व में देर रात्रि तक मिठाई विनिर्माण शालाओं में छापामार कार्यवाही की गई। सबसे पहले टीम परिक्रमा मार्ग श्रीजी वाटिका के पास सुबोध यादव के कारखाने पर पहुंची। कार्यवाही करते हुए मावा तथा पेड़े का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया । फिर यमुना किनारे मिठाई कारखाना पर कार्यवाही करते हुए मावा का एक सैंपल संग्रहित किया गया।

लगभग 500 किलोग्राम खराब मावा नष्ट करा दिया गया। उसके बाद टीम ने राधा बिहारी मिष्ठान गोदाम का निरीक्षण किया। संदेह होने पर पेड़ा तथा मावा का एक एक सैंपल संग्रहित किया गया। राधेश्याम पेड़ा वाले के कारखाने का निरीक्षण किया। यहां गंदगी का अंबार पाया गया, जिसको लेकर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता को नोटिस दिया गया है। साथ ही एक नमूना बेसन का लड्डू संग्रहित किया । टीम देर रात्रि में प्रेम मंदिर के सामने संचालित बीकानेर स्वीट सेंटर ,राधिका स्वीट सेंटर तथा पुलकित अग्रवाल के मिठाई केंद्रों से एक एक नमूना पेड़ा का लिया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजराज सिंह, देवराज सिंह, मुकेश कुमार तथा डॉ. शैलेंद्र रावत शामिल थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.