Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

होली पर रेलवे ने शुरू कीं 6 ‘होली स्पेशल’ ट्रेनें; यूपी-बिहार से मुंबई तक यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट, देखें पूरा रूट चार्ट

by Tarun Bhardwaj • March 2, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। होली के त्योहार पर अपने घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने लखनऊ होकर गुजरने वाली छह विशेष ट्रेनों का संचालन आज से शुरू कर दिया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के अनुसार, ये ट्रेनें पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण शहरों को आपस में जोड़ेंगी, जिससे यात्रियों को लंबी वेटिंग लिस्ट से छुटकारा मिल सकेगा।

प्रमुख रूट और ट्रेनों का समय

रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फिरोजपुर से लेकर कोलकाता तक के प्रमुख मार्गों पर विशेष ट्रेनों के पुख्ता इंतजाम किए हैं। गाड़ी संख्या 04616 फिरोजपुर-दानापुर होली स्पेशल मुरादाबाद और बरेली के रास्ते संचालित होगी, जो सुबह 5:30 बजे लखनऊ पहुँचने के बाद उसी शाम बिहार के दानापुर पहुँचेगी और यह पूरी तरह से वातानुकूलित (एसी कोच) ट्रेन होगी।

इसी क्रम में योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल (04312) ऋषिकेश से रात को प्रस्थान कर अगली सुबह 9:00 बजे लखनऊ के आलमनगर स्टेशन पहुँचेगी, जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए एसी और स्लीपर के साथ-साथ जनरल बोगियाँ भी उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा, मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) हेतु विशेष गाड़ी संख्या 04212 शुरू की गई है, जो लखनऊ, कानपुर, झांसी और इटारसी के रास्ते महाराष्ट्र के लिए अपनी यात्रा पूरी करेगी।

विशेष ट्रेनों के फेरों में बढ़ोत्तरी

भीड़ के दबाव को देखते हुए रेलवे ने आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसमें दानापुर-आनंद विहार, रक्सौल-उधना और धनबाद-दिल्ली रूट की ट्रेनें शामिल हैं, जो अब 11 मार्च तक संचालित होंगी। इससे होली के बाद वापस काम पर लौटने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी।

स्टॉपेज और टाइमिंग में बदलाव

दानापुर-आनंद विहार स्पेशल (03257/58) के स्टॉपेज में कुछ संशोधन किए गए हैं। अब यह ट्रेन सूबेदारगंज और गोविंदपुरी स्टेशनों पर भी रुकेगी। सभी स्टेशनों पर इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव लगभग पांच मिनट का रखा गया है ताकि यात्री आसानी से उतर और चढ़ सकें।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में मुंबई में इंग्लैंड से भिड़ेगी ‘सूर्यकुमार की टीम’, जानें मैच की पूरी डिटेल्स

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.