Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राजा रघुवंशी हत्याकांड: SIT की पूछताछ में सोनम ने कबूल किया जुर्म

by Arpita Singh • June 11, 2025
राजा रघुवंशी हत्याकांड

राजा रघुवंशी हत्याकांड: SIT की पूछताछ में सोनम ने कबूल किया जुर्म

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) द्वारा की गई पूछताछ में सोनम रघुवंशी ने हत्या की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने सभी ठोस सबूत उसके सामने रखे, तो सोनम टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मामला इंदौर के निवासी राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ा है, जो अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने शिलॉन्ग गए थे। 23 मई को शिलॉन्ग के सोहरा में राजा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने जब दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की, तब सोनम ने साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की।

मेघालय पुलिस को जांच के दौरान 42 सीसीटीवी फुटेज, खून से सना एक जैकेट, सोनम का रेनकोट और अन्य कई अहम सबूत हाथ लगे। इन सबूतों के आधार पर सोनम और राज से सख्ती से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर राजा रघुवंशी को खत्म करने की योजना बनाई थी।

राजा रघुवंशी हत्याकांड यह भी सामने आया है कि सोनम ने सास से झूठ बोलकर खुद को धार्मिक उपवास पर बताया था, जबकि होटल रिकॉर्ड्स में उसके खाने का विवरण मौजूद था। हत्या के बाद सोनम ने राजा के सोशल मीडिया अकाउंट से “सात जन्मों का साथ है” जैसा भावनात्मक पोस्ट डालकर जांच को गुमराह करने की कोशिश की थी।

पुलिस को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद हो गया है। अब पुलिस इस बात की तह तक जाने में जुटी है कि हत्या के पीछे असल वजह क्या थी, जिसे जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.