Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे कोविड पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

by यूनिक समय • April 4, 2023
Advertisement
Ad

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। बता दें कि दोनों नेताओं ने पिछले दिनों में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लिया था और अपनी पार्टी के तमाम नेताओं से मुलाकातें की थीं।

भारत में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मृतकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। दिल्ली और महाराष्ट्र के आंकड़े तो डरा रहे हैं। वहीं इसी बीच खबर आई है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य की ही पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। दोनों नेताओं ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि कल ही अशोक गहलोत कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ सूरत गए थे।

अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुआ बताया कि पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

वहीं बीजेपी नेता और राज्य की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने भी ट्वीट करते हुए कहा कि कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएँ और सावधानी बरतें।

बता दें कि वसुंधरा राजे 2 अप्रैल को ही जयपुर स्थित बीजेपी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल हुई थीं। इस बैठक में राज्य बीजेपी प्रमुख समेत संगठन के कई बड़े नेता शामिल हुए थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.