Tue, Jul 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राजस्थान: पीएम मोदी ने रखी चार मेडिकल कॉलेज की नींव, पेट्रोकेमिकल्स टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट का उद्धाटन भी किया

by Raju Chaurasia • September 30, 2021

राजस्थान: पीएम मोदी ने रखी चार मेडिकल कॉलेज की नींव, पेट्रोकेमिकल्स टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट का उद्धाटन भी किया

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। राजस्थान में पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिपेट पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर का उद्घघाटन किया। राजस्थान के बांसवाड़ा, सिरोही, हनुमानगढ़ और दौसा जिलों में चार नए मेडिकल कॉलेजों की मोदी ने आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर केन्‍द्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि राजस्थान में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए 2000 से अधिक छात्रों को इन मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। कार्यक्रम जारी है…

इन मेडिकल कॉलेजों को ‘‘जिला/ रेफरल अस्पतालों से जुड़े नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना’’ के लिए केन्‍द्र-प्रायोजित योजना के तहत स्वीकृत किया गया है। चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना में पिछड़े एवं वांछित जिलों को प्राथमिकता दी जाती है। योजना के तीन चरणों के तहत, देश भर में 157 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई है।

राजस्थान सरकार के साथ, भारत सरकार ने सिपेट : पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्‍थान, जयपुर की स्थापना की है। यह आत्मनिर्भर है और पेट्रोरसायन तथा संबद्ध उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए समर्पित है। यह युवाओं को कुशल तकनीकी पेशेवर बनने के लिए शिक्षा प्रदान करेगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.