Tue, Aug 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रामचरितमानस को साइनाइट बताने वाले मंत्री चंद्रशेखर यादव के सपने में आए ‘राम’

by manish • September 19, 2023

रामचरितमानस को साइनाइट बताने वाले मंत्री चंद्रशेखर यादव के सपने में आए ‘राम’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

श्रीरामचरितमानस को साइनाइट बताने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने दावा किया कि उन्हें सपने में भगवान श्रीराम दिख रहे हैं। प्रभु राम ने मदद मांगी है। यह दावा उन्होंने सुपौल में एक कार्यक्रम के दौरान किया। दरअसल, शिक्षा मंत्री रविवार रात सुपौल के रामपुर गांव में शिक्षक नेता स्वर्गीय लक्ष्मी यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने इशारों में भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भगवान राम मेरे सपने में आए और कहा कि लोग मुझे बाजार में बेच रहे हैं। मुझे बिकने से बचाएं। आगे उन्होंने कहा कि भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खाए, लेकिन आज शबरी का बेटा मंदिर नहीं जा सकता है। यह दुखद है। राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को रोक दिया जाता है। गंगाजल से धोया जाता है। भगवान राम भी जाति व्यवस्था से कुपित थे। भगवान राम ने सोचा होगा कि अगर शबरी के जूठे बेर खा लेंगे तो दुनिया भी खाने लगेगी। लेकिन उन्हें अकेले छोड़ दिया गया। खाली धूप-बत्ती दिखाकर उन्हें छोड़ दिया जाता है। उनके आदर्शों का अनुसरण नहीं किया जाता है।

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव श्रीरामचरितमानस पर विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने श्रीरामचरितमानस को पोटैशियम साइनाइट बताया था। उन्होंने कहा था कि जब तक यह ग्रंथ पोटैशियम साइनाइट रहेगा, तब तक विरोध करता रहूंगा। इससे पहले वे मनु स्मृति और श्रीरामचरितमानस को समाज में नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बता चुके हैं। उन्होंने कई चौपाइयों पर सवाल उठाया था। कहा था कि रामचरित मानस समाज में दलितों-पिछड़ों और महिलाओं को शिक्षा से रोकता है। उन्हें उनका हक दिलाने से रोकता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.