Wed, Jul 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड: आरोपी अविनाश के कमरे से मिला ‘रामराज्य कोष’ लिखा पेटीएम QR कोड वाला संदूक

by Tarun Bhardwaj • July 1, 2026
Ramrajya Kosh chest found in accused Avinash Shukla's room

राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड: आरोपी अविनाश के कमरे से मिला ‘रामराज्य कोष’ लिखा पेटीएम QR कोड वाला संदूक

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, लखनऊ। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावा चोरी होने के हाई-प्रोफाइल मामले में विशेष जांच दल (SIT) और स्थानीय पुलिस की बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विभिन्न ठिकानों पर की जा रही छापेमारी के बीच एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जांच कर रही एसआईटी की टीम ने मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला के अयोध्या स्थित किराए के कमरे (योग केंद्र) से एक संदूक बरामद किया है, जिस पर लाल रंग से ‘रामराज्य कोष’ लिखा हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस संदूक पर बकायदा ऑनलाइन डोनेशन लेने के लिए पेटीएम (Paytm) का QR कोड भी चिपकाया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जहां सरकार ने एसआईटी को जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय देते हुए 15 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है, वहीं अयोध्या पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए इसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भी शामिल करने के लिए लखनऊ में उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा है। इस पूरे मामले में अब तक करीब 80 लाख रुपये की बड़ी रिकवरी का दावा किया जा चुका है।

चोरों का ‘डिजिटल’ खेल

अविनाश शुक्ला के कमरे पर हुई इस छापेमारी के कई गवाह भी सामने आए हैं। श्याम साधनालय की योगाचार्य सीमा तिवारी ने बताया कि आरोपी अविनाश शुक्ला पिछले करीब डेढ़ साल से अयोध्या में रहकर राम मंदिर से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय था। वहीं, 5 जून को हुई पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई के प्रत्यक्षदर्शी सेवादार सुंदरलाल ने बताया कि उस दिन सुरक्षाकर्मी और पुलिस अविनाश को लेकर उसके किराए के मकान पर पहुंचे थे, जहां से नोटों से भरा एक बैग बरामद किया गया था।

28 जून को हुई इसी छापेमारी का एक वीडियो अब सामने आया है, जिसने मंदिर के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े और डिजिटल उगाही के बड़े खेल को बेनकाब कर दिया है। मंगलवार को फैजाबाद जेल में बंद सभी 8 आरोपियों से पुलिस ने मैराथन पूछताछ की, जिसमें सबसे लंबी (करीब दो घंटे) पूछताछ अविनाश से ही हुई। पुलिस ने अविनाश के घर से मिले 14 लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के गहनों के स्रोत को लेकर कड़ी पूछताछ की है।

विशेष सतर्कता बरत रहा प्रशासन

जिला कारागार (जेल) में बंद इस मामले के सभी आठों आरोपियों के बीच मंगलवार को किसी बात को लेकर आपस में भारी नोकझोंक और तीखी बहस होने की खबर है। हालांकि जेल प्रशासन ने इस विवाद की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से जेल के भीतर बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अलग-अलग बैरकों में रखा गया है ताकि वे एक-दूसरे से मिल न सकें।

जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि जेल जाने के बाद से अब तक परिजनों ने इन आरोपियों से सिर्फ एक ही बार मुलाकात की है, जबकि नियमानुसार विचाराधीन बंदियों से सप्ताह में तीन बार मिलने का प्रावधान होता है। यही नहीं, आरोपियों ने जेल से किसी भी परिजन या परिचित को फोन करने की इच्छा भी नहीं जताई है।

400 सुरक्षाकर्मी जांच के घेरे में

राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में लगी सेंधमारी के बाद अब मंदिर परिसर में तैनात 400 निजी सुरक्षाकर्मी भी पूरी तरह से जांच के घेरे में आ चुके हैं। एसआईटी इन सभी सुरक्षाकर्मियों के ड्यूटी रोस्टर, सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और एंट्री-एग्जिट रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राम मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा जिस प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी के पास था, वह बिहार के एक पूर्व सांसद की कंपनी है। राम मंदिर ट्रस्ट इस सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर महीने करीब 1 करोड़ रुपये यानी सालाना 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च कर रहा था। इतनी कड़ी और महंगी सुरक्षा के बावजूद इतनी बड़ी चोरी की घटना ने ट्रस्ट और सुरक्षा एजेंसी दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी

इस पूरे घटनाक्रम और विवादों के बीच राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की सेहत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए तत्काल लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेदांता हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने मेडिकल अपडेट देते हुए बताया कि महंत जी को सोमवार (29 जून) को अस्पताल लाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ (Respiratory Issues) और यूरिन इन्फेक्शन की समस्या है, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Yash Starrer ‘Toxic’ Teaser Out: इंतजार खत्म! ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज; यश का दिखा खूंखार एक्शन

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

दिल्ली को 6-लेन की द्वारका टनल और यूपी को कानपुर-कबरई हाईवे की सौगात आरोपी अविनाश के कमरे में मिला “रामराज्य कोष” का संदूक यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ का टीज़र आउट रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट और जोन-वाइज कटऑफ जारी व्यापार समझौते से ठीक पहले अमेरिका ने भारतीय कंपनियों को दी बड़ी राहत दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराकर आग का गोला बनी स्लीपर बस उन्नाव में बेकाबू स्लीपर बस ने कार के उड़ाए परखच्चे ‘लॉक अप’ में Sunita Ahuja का बड़ा खुलासा