Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रणजी ट्रॉफी: रणजी से दूरी बनाने के लिए श्रेयस ने कमर में दर्द की झूठी शिकायत की? NCA ने कहा- वह पूरी तरह फिट|

by vaishali • February 22, 2024
Advertisement
Ad

बीसीसीआई को लिखी एक चिट्ठी में एनसीए ने श्रेयस को फिट करार दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर तमाम बातें चल रही हैं। कुछ फैंस ने तो यहां तक कहा है कि रणजी में नहीं खेलने के लिए श्रेयस ने बहाना दिया और चोट की झूठी कहानी रची।

पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के रणजी ट्रॉफी में खेलने को लेकर ड्रामा जारी है। बीसीसीआई सचिव जय शाह की चेतावनी के बावजूद ईशान किशन ने रणजी से दूरी बना रखी है। वहीं, श्रेयस अय्यर को उनके खराब फॉर्म के लिए इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन मैचों से टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्हें भी रणजी खेलने की सलाह दी गई थी। हालांकि, श्रेयस ने कमर में दर्द की वजह से रणजी से दूरी बनाई थी। अब उनकी चोट को लेकर बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.