Wed, Jul 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

RBI ने 2,000 रुपये के नोट बदलने की समय 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है

by यूनिक समय • September 30, 2023
RBI 2000rupee

RBI ने 2,000 रुपये के नोट बदलने की समय 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोट बदलने की डेडलाइन बढ़ा दी है। आप इसे अब 7 अक्टूबर तक बदल सकेंगे। रिजर्व बैंक ने बड़ा फैसला लेते हुए लोगों को राहत दी है। इससे पहले 2000 रुपये के नोट बदलने या फिर जमा करने की डेडलाइन 30 सितंबर यानी आज ही खत्म ह रही थी।

आरबीआई ने इसे बढ़ाते हुए एक और हफ्ते का वक्त दिया है। आरबीआई के फैसले के बाद अब आप 7 अक्टूबर 2023 तक बैंकों में जाकर 2000 रुपये के नोट को बदल या जमा कर सकेंगे। ये उन लोगों के लिए बड़ी राहत हैं, जो अब तक दो हजार के नोटों को नहीं बदल सकें है। इससे अब लोगों को नोटों को बदलने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय मिल गया है। आरबीआई ने इससे जुड़ा सर्कुलर जारी कर दिया है।

आरबीआई के सर्कुलर के मुताबिक अगर आप 7 अक्टूबर 2023 के बाद भी नोट नहीं बदल पाएं तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है । आप उन बचे नोटों को आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालय से जाकर बदल सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप एक बार में 20 हजार से ज़्यादा के नोट नहीं बदले पाएंगे। ऐसे में किसी भी परेशानी से बचने के लिए डेडलाइन खत्म होने से पहले ही इसे बैंक जाकर बदल लें या जमा कर लें।

 

 

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.