Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

RCA कॉलेज की छात्राओं ने कल्याणं करोति संस्था में चलाया स्वच्छता अभियान

by Arpita Singh • March 1, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। आर.सी.ए. गल्र्स पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयं सेविकाओं ने अपने सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस की शुरुआत कल्याणं करोति संस्था के प्रांगण की सफाई करके की।

इस दिन की शुरुआत कल्याणं करोति संस्था के ग्राउंड की सफाई से हुई, जहाँ स्वयं सेविकाओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इसके बाद, द्वितीय सत्र में कल्याणं करोति और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में ‘विश्व व्हीलचेयर दिवस’ पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संस्था के प्राचार्य श्री आर. पी. प्रजापति ने स्वयं सेविकाओं को ‘विश्व व्हीलचेयर दिवस’ के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, शिक्षिका श्रीमती अनुष्का और कुमारी मोनिका ने दिव्यांग बच्चों के लिए चलाए जा रहे ‘सम्बल स्कूल’ के प्रकल्पों का अवलोकन कराया।

इस कार्यक्रम का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा था बौद्धिक सत्र, जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर डॉ. पूजा राय और डॉ. सुषमा अग्रवाल ने अपने विचार साझा किए। इसके बाद, स्वयं सेविकाओं ने कल्याणं करोति संस्था में वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पहल के माध्यम से छात्राओं ने समाज में जागरूकता फैलाने और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.