Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB मार्केटिंग हेड निखिल सोसले सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

by Arpita Singh • June 6, 2025

बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB मार्केटिंग हेड निखिल सोसले सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बेंगलुरु में हाल ही में हुए भगदड़ हादसे को लेकर पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। इस घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हुई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले का नाम भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2025 में आरसीबी की जीत के बाद बेंगलुरु में विजय जुलूस की घोषणा की गई थी, लेकिन इसके लिए पुलिस से किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी। आरोप है कि निखिल सोसले ने पुलिस की अनुमति न मिलने के बावजूद सोशल मीडिया पर विजय परेड की जानकारी पोस्ट की और उसे हटाया नहीं गया। यह पोस्ट RCB के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स से की गई थी, जिनकी जिम्मेदारी सोसले और उनकी टीम पर थी।

इन पोस्ट्स में दावा किया गया था कि दोपहर 1 बजे गेट नंबर 9 और 10 के पास मुफ्त टिकट वितरित किए जाएंगे और स्टेडियम में प्रवेश दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इससे हजारों प्रशंसक इकट्ठा हो गए, लेकिन आयोजन की सही जानकारी न मिलने से भारी अफरातफरी मच गई, जो बाद में भगदड़ का कारण बनी।

गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स के वरिष्ठ इवेंट मैनेजर किरण कुमार और वाइस प्रेसिडेंट (बिजनेस अफेयर्स) सुनील मैथ्यू भी शामिल हैं। चौथे आरोपी की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए RCB, डीएनए और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, लापरवाही बरतने के आरोप में बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद, अतिरिक्त आयुक्त विकास कुमार, डीसीपी शेखर एच. टेक्कन्नावर और कब्बन पार्क थाने के अन्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, निखिल सोसले देश छोड़कर भागने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि भगदड़ के लिए सोसले और उनकी टीम किस हद तक जिम्मेदार थी।

फिलहाल RCB टीम या फ्रेंचाइज़ी की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.