Fri, Jul 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रंग भरनी एकादशी पर रिकार्ड तोड़ भीड़ का नजारा,ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सतरंगी होली

by यूनिक समय • March 25, 2021

रंग भरनी एकादशी पर रिकार्ड तोड़ भीड़ का नजारा,ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सतरंगी होली

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दरबार में रंगभरनी एकादशी पर श्रद्धालु आनंद के उल्लास में डूबे नजर आये। हर कोई होली की मस्ती के रंग में सराबोर होता दिखाई दिया। बुधवार और गुरुवार को मंदिर परिसर में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ रही। मंदिर परिसर में उड़ते रंग अबीर-गुलाल की सप्तरंगी छटा ने भक्तों को आनंदित कर दिया।

रंगभरनी एकादशी पर स्वामी हरिदास जू के लाडले श्रीबांकेबिहारी लाल अपने भक्तों के साथ होली खेलने के लिए धवल श्वेत वस्त्र धारण कर विराजमान हुए। शंगार आरती के बाद मंदिर के पट खुलते ठाकुरजी के दर्शन की अभिलाषा में घंटों से इंतजार कर रहे भक्त श्रीबांकेबिहारी की जयजयकार करने लगे।

देखते ही देखते रंग और गुलाल की बरसात भक्तों पर होने लगी। सेवायत गोस्वामी स्वर्ण रजत पिचकारियों से सोने-चांदी के पात्रों में भरे टेसू के फूलों के रंगों की बौछार करने लगे। भक्त भी अपनी सुधबुध खोकर रंग प्रसादी में तनमन भिगोने को बेकरार हो गए। संपूर्ण मंदिर परिसर रंगबिरंगे अबीर गुलाल से सराबोर हो गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.