Thu, Aug 13th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Red Fort Attack: दिल्ली के लाल किला हमले के पीछे अल-कायदा का हाथ; संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

by Tarun Bhardwaj • August 13, 2026
Al-Qaeda behind the Red Fort attack in Delhi

Red Fort Attack: दिल्ली के लाल किला हमले के पीछे अल-कायदा का हाथ; संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए बम धमाके के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) का सीधा हाथ था। यह पहला मौका है जब किसी आधिकारिक संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले के तार सीधे तौर पर AQIS से जोड़े गए हैं। भारत में फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) इस मामले की गहन जांच कर रही है।

38वीं रिपोर्ट में खुलासा

यह सनसनीखेज जानकारी संयुक्त राष्ट्र की 38वीं रिपोर्ट में सामने आई है, जो 16 दिसंबर 2025 से 9 जून 2026 के बीच की वैश्विक गतिविधियों पर आधारित है और अगस्त 2026 में सुरक्षा परिषद को सौंपी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, AQIS अब बड़े जत्थों के बजाय छोटी-छोटी और बिखरी हुई टुकड़ियों (स्प्लिंटर सेल्स) में काम कर रहा है, ताकि सुरक्षा एजेंसियों की रडार से बचा जा सके। संगठन ने अपना अलग लॉजिस्टिक और फंडिंग नेटवर्क भी तैयार कर लिया है। सुरक्षा परिषद ने आशंका जताई है कि यह संगठन अब बांग्लादेश में भी अपने पैर पसारने की फिराक में है।

आतंक फैलाने के लिए ‘AI टूल्स’ का सहारा

रिपोर्ट में सबसे चिंताजनक बात यह सामने आई है कि आतंकी संगठन अब आधुनिक तकनीक का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। आतंकवादी बम बनाने की विधियों और निशाना तय करने के लिए चैट जीपीटी (ChatGPT) जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स की मदद ले रहे हैं। वहीं, ISIL-K अपने प्रचार-प्रसार और प्रोपेगैंडा सामग्री को विभिन्न भाषाओं में अनुवाद करने के लिए AI का प्रयोग कर रहा है। ISIL की अंग्रेजी पत्रिका ‘Invade’ में साइनाइड और बोटुलिनम टॉक्सिन जैसे खतरनाक जैविक व रासायनिक हथियार बनाने के तरीके छापे जाने का भी जिक्र है।

प्रतिबंध सूची में बदलाव

संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट में पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते सैन्य तनाव और टीटीपी (TTP) को मिल रहे समर्थन को भी रेखांकित किया गया है। इसके अलावा, समीक्षा अवधि के दौरान संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकी प्रतिबंध सूची में तीन नए नाम जोड़े गए, जबकि सात नाम हटाए गए हैं। इनमें 27 फरवरी 2026 को अल-नुसरा फ्रंट (हयात तहरीर अल-शाम) का नाम प्रतिबंध सूची से पूरी तरह हटाना शामिल है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Taskin Ahmed: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ पहले टेस्ट में बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ टास्किन अहमद का अजीब सेलिब्रेशन वायरल

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

लाल किला हमले को लेकर UNSC की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ पहले टेस्ट में टास्किन अहमद का अजीब सेलिब्रेशन वायरल दिल्ली में CJP के सम्मेलन पर बवाल अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का टीजर रिलीज संसद में जारी भारी हंगामे के बीच JPC के पास भेजा गया FCRA संशोधन विधेयक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिग्ज से की शादी संसद सत्र में गतिरोध पर अमित शाह की विपक्ष को दो टूक Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा