Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लाल किला हिंसा: आरोपी लक्खा सिंह ने वीडियो जारी कर पुलिस को किया चैलेंज

by यूनिक समय • February 20, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्‍ली। कृषि कानून के विरोध में गणतंत्र दिवस के दिन दिल्‍ली में निकाली गई किसानों की ट्रैक्‍टर रैली के दौरान भड़की हिंसा के आरोप में दिल्‍ली पुलिस पंजाब के गैंगस्‍टर लक्‍खा सिंह सिधाना की तलाश कर रही है. इस बीच दिल्‍ली पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे लक्‍खा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। वीडियो के जरिए लक्‍खा सिंह ने जहां किसानों का समर्थन किया है वहीं पुलिस को खुलेआम चेतावनी देते हुए 23 फरवरी को एक और प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह प्रदर्शन बठिंडा में करने की बात कही गई है। वीडियो के जरिए लक्‍खा के पंजाब के युवाओं से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

बता दें कि 26 जनवरी को दिल्‍ली में भड़की हिंसा के आरोप में दिल्‍ली पुलिस पिछले 25 दिनों से लक्‍खा सिंह सिधाना की तलाश कर रही है। दिल्‍ली पुलिस की ओर से लक्‍खा सिंह के ऊपर 1 लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई है. वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है कि वीडियो को रात के अंधेर में बनाया गया है। लक्‍खा सिंह किसी टेंट में बैठा हुआ है कई लोग जमीन पर सो रहे हैं।

लक्‍खा सिंह वीडियो के जरिए युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहा है और 23 फरवरी को बड़ी संख्या में लाखों की संख्या में लोग के पहुंचने की अपील कर रहा है। लक्‍खा सिंह का कहना है कि बठिंडा जिले मेहराज पिंड में एक विरोध प्रदर्शन रखा गया है। आओ मेरे भाइयों बड़ी संख्या में कोशिश करें ताकि पता लगे कि हम किसान आंदोलन के साथ हैं।

कौन है लाक्‍खा सिंह सिधाना
बता दें कि पंजाब में बठिंडा के रहने वाले लाक्‍खा सिंह सिधाना 26 नवंबर, 2020 से ही सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल है। सिधाना पर पंजाब में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है। सिधाना ने इसस पहले भी सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी किए हैं और उसने दावा किया है कि उसने अपराध की दुनिया छोड़ दी है। लक्‍खा सिंह क कहना है कि वह अब सामाजिक कार्यों में संलिप्त है। लक्‍खा सिंह ने साल 2012 में पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब के चुनाव निशान पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.