Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जीएलए विवि में किसानों का सम्मान

by यूनिक समय • January 28, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान विभाग द्वारा पहली बार आयोजित किसान सम्मान दिवस समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में विजय हासिल करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पसौली, जैंत, आंझई, चौमुंहा तथा छटीकरा से 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। किसानों ने कृषि विभाग की विभिन्न लैबों का निरीक्षण कर कलपुर्जों के बारे में जानकारी ली। जीएलए कृषि विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. वी.एस पुण्डीर ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा यह पहला किसान सम्मान समारोह है।ै।

विश्वविद्यालय का उद्देश्य है कि आसपास के किसान इस विभाग के माध्यम से लाभान्वित हों। कोई भी किसान कृषि से संबधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु जीएलए के कृषि विज्ञान विभाग से संपर्क कर सकता है। कोरोना पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में ग्राम पसौली के बिहारीलाल ने प्रथम, आंझई की धर्मवती ने द्वितीय, क्विज प्रतियोगिता में मल्लेश्वरी देवी ने प्रथम एवं पार्वती देवी ने द्वितीय, दौड़ प्रतियोगिता में कृष्ण मोहन प्रथम और नंद किशोर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कुलसचिव अशोक कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता किसानों को पुरस्कार, प्रमाण देकर सम्मानित और महिला किसानों को कृषि के प्रति प्रोत्साहित किया। संचालन डॉ. क्षितिज परमार एवं डॉ. विनीता पाण्डेय ने किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.