Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IPL 14 : ऋषभ पंत बने दिल्ली के कप्तान, और इधर ट्विटर पर अश्विन-रहाणे के फैन्स हैरान-परेशान

by • March 31, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें एडिशन के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को कप्तान बनाया है। टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कंधे में चोट के कारण लगभग 5 महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं।

श्रेयस को यह चोट हाल में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे में फील्डिंग के दौरान लगी थी। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी। दिल्ली की टीम में आर अश्विन (Ravichandran Ashwin), अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। पंत को कप्तान बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने खुशी जाहिर की तो कुछ ने अन्य खिलाड़ियों से तुलना कर दी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.