Thu, Sep 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Rishi Kapoor Death Anniversary: ऋषि कपूर की 6वीं पुण्यतिथि पर नीतू कपूर और रिद्धिमा ने साझा की भावुक पोस्ट

by Tarun Bhardwaj • April 30, 2026
Rishi Kapoor Death Anniversary

Rishi Kapoor Death Anniversary: ऋषि कपूर की 6वीं पुण्यतिथि पर नीतू कपूर और रिद्धिमा ने साझा की भावुक पोस्ट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन को आज 6 साल पूरे हो गए हैं। 30 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कहने वाले ऋषि कपूर की कमी आज भी उनके परिवार और प्रशंसकों को खलती है। उनकी पुण्यतिथि पर पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें याद किया है।

नीतू कपूर का दिल छू लेने वाला संदेश

दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति को याद करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी और प्यारी तस्वीर साझा की। पोस्ट में तस्वीर के साथ नीतू ने लिखा, ‘हमेशा हमारे दिलों में’। इस फोटो में दोनों कलाकार मुस्कुराते हुए और बेहद खुश नजर आ रहे हैं, जो उनके अटूट बंधन की गवाही दे रहा है।

नीतू कपूर

बेटी रिद्धिमा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पिता ऋषि कपूर के बेहद करीब रहने वाली रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपनी श्रद्धांजलि । रिद्धिमा ने पिता की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन दिया, “जब तक हम दोबारा नहीं मिलते… मैं हमेशा याद करती रहूंगी, आपसे प्यार करती रहूंगी”।

बेटी रिद्धिमा

फिल्मी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि फिल्म जगत के पुराने साथियों ने भी ऋषि कपूर को याद किया। फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल ने एक दुर्लभ तस्वीर शेयर की, जिसमें ऋषि कपूर, नीतू कपूर और संजय दत्त एक साथ हंसते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऋषि को अपना ‘सबसे प्यारा दोस्त’ बताया।

राज बंसल

एक रूहानी प्रेम कहानी और बेमिसाल करियर

नीतू और ऋषि ने 22 जनवरी 1980 को शादी की थी और वे बॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित जोड़ियों में से एक माने जाते थे। इस जोड़ी ने ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘खेल खेल में’ और ‘कभी कभी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया। ऋषि कपूर का निधन 67 साल की उम्र में ल्यूकेमिया (रक्त कैंसर) से लंबी लड़ाई के बाद हुआ था। उन्हें ‘बॉबी’, ‘कर्ज’, ‘चांदनी’ और ‘कपूर एंड संस’ जैसी कालजयी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: ICSE Class 10th Result 2026 Out: CISCE ने घोषित किए 10वीं के नतीजे; cisce.org पर ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ICC Ranking में अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज; भारत ने जताया कड़ा विरोध पीएफ पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला; सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़कर हुई ₹25,000 Vijay और Trisha Krishnan के यूके लुक पर बोलीं अभिनेत्री अंबिका कपिल शर्मा की Netflix पर फिर होगी धमाकेदार वापसी यूपी में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्तियां महिला बैंक कर्मचारी से जुड़े मामले में पूर्व सपा नेता डॉ. राजन रिजवी पर एफआईआर दर्ज मथुरा जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’