Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रोहतक मठ कांड: यौन शोषण का शिकार होती रही महिला सेवादार मुकरी- ‘बाबा मेरा है और मैं बाबा की’

by Raju Chaurasia • June 12, 2023
Advertisement
Ad

रोहतक। हरियाणा के रोहतक शहर के एक डेरे के महंत पर रेप के मामले में विचित्र मोड़ आया है। जिस महिला सेवादार ने डेरा महंत पर यौन शोषण का आरोप लगाया लगाकर सनसनी फैलाई थी, अब वो अपनी बात से मुकर गई है। पुलिस में FIR दर्ज होने के बाद महिला सेवादार का कहना है कि ‘बाबा मेरा है और मैं बाबा की।’

मामला करीब 10 दिन पहले सुर्खियों में आया था, जब एक डेरा महंत की एक महिला सेवादार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि वह एक पुराने मठ की गोशाला में 20 साल से सेवादार का काम कर रही है। तब से ही यहां का महंत उसका यौन शोषण करता आ रहा है। जब उसने मठ छोड़कर भागने या जाने की कोशिश की, तो महंत ने उसे धमकाया। जान से मारने की धमकी दी। महिला सेवादार ने बाबा बालकनाथ के विशेष सेवादार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। महिला ने कहा था कि वो 8 महीने पर बाबा की प्रताड़ना और यौन शोषण से परेशान होकर मठ से भाग गई थी। बाबा ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर वापस लौटने पर विवश कर दिया।

महिला सेवादार ने पुलिस में दर्ज FIR में लिखवाया था कि मठ में बाबा के कमरे के नीचे एक सीक्रेट तहखाना है। महिला ने आरोप लगाया था कि बाबा ने आश्रम में आने वाली उसके समेत कई महिलाओं के साथ इसी तहखाने में रेप किया है। महिला सेवादार ने खुलासा किया कि उसके परिवार की इस मठ में गहरी आस्था थी। करीब 20 साल पहले पति की शराब की लत छुड़वाने के लिए वो बाबा के संपर्क में आई थी। तब से ही बाबा उसके साथ रेप करता आ रहा है।

हालांकि अब महिला अपने बयान से मुकर गई है। महिला का एक कथित वीडियो सामने आया है। इसमें वो डेरे से यह कह रही है कि उसका मनमुटाव दूर हो गया है। वो यह कहते भी दिखी कि‘बाबा मेरा है और मैं बाबा की’।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.