Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

RSMSSB 4th Grade परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ऐसे करे चेक और डाउनलोड

by Tarun Bhardwaj • September 12, 2025
RSMSSB 4th Grade परीक्षा

RSMSSB 4th Grade परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ऐसे करे चेक और डाउनलोड

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) आज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे, जिसे उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां

RSMSSB चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर, 2025 को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के जरिए कुल 53,749 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने के समय से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: UP News: मॉरीशस के पीएम डॉ. रामगुलाम अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.