Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कल आएंगे परखम, तीन दिनों तक करेंगे प्रवास

by Arpita Singh • June 11, 2025
मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कल आएंगे परखम, तीन दिनों तक करेंगे प्रवास

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 12 जून को मथुरा जिले के फरह ब्लॉक स्थित गांव परखम पहुंचेंगे। वह वहां तीन दिनों तक प्रवास करेंगे। इस दौरान वे संघ के “सामान्य वर्ग प्रथम” प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे और स्वयंसेवकों को संबोधित भी करेंगे।

परखम स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र पर 28 मई से यह प्रशिक्षण शिविर चल रहा है, जो 18 जून तक जारी रहेगा। इसमें मेरठ, उत्तराखंड और ब्रज प्रांत के संघ पदाधिकारी और स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं। सभी प्रतिभागी पूर्ण गणवेश में योगाभ्यास सहित संघ की विभिन्न पद्धतियों का प्रतिदिन अभ्यास कर रहे हैं।

मोहन भागवत 14 जून तक इस केंद्र पर रहेंगे और प्रशिक्षण ले रहे स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का समापन 17 जून को सायं 5:30 बजे होगा, जिसमें अखिल भारतीय विमर्श संयोजक मुकुल कानिटकर मुख्य वक्ता होंगे और केएम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. निर्मल चंद्र प्रजापति अध्यक्षता करेंगे। 18 जून को दीक्षांत समारोह के साथ शिविर का समापन होगा और प्रशिक्षार्थी अपने घर लौट जाएंगे।

समापन समारोह की तैयारियों को लेकर संघ के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों की एक समन्वय बैठक भी आयोजित हुई। इस बैठक में भाजपा, विद्या भारती, संस्कृत भारती, संस्कार भारती, राष्ट्र सेविका समिति, अधिवक्ता परिषद समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. कमल कौशिक और विभाग कार्यवाह छैल बिहारी ने बताया कि इस आयोजन से कार्यकर्ताओं में संगठन के व्यापक स्वरूप को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। सह विभाग कार्यवाह डॉ. संजय ने कहा कि समारोह में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ता अपने वाहनों पर केसरिया ध्वज लगाएंगे।

कार्यक्रम में आम जन, मातृशक्ति और विद्यार्थियों की भागीदारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए हरिशंकर, निर्भय पांडेय, हरवीर, धर्मेंद्र अग्रवाल, संजय शर्मा, अनिल सिंह, राजू चौधरी, अजय सर्राफ, विजय बंटा, श्रीओम और यशपाल सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.