Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा न्यूज: जाबरा टोल प्लाजा पर कार सवारों का हंगामा, टोलकर्मी को जमकर पीटा; फोटो हुआ वायरल

by vaishali • March 9, 2024
मथुरा

मथुरा न्यूज: जाबरा टोल प्लाजा पर कार सवारों का हंगामा, टोलकर्मी को जमकर पीटा; फोटो हुआ वायरल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यमुना एक्सप्रेस वे पर कार सवारों ने टोल कर्मी के साथ मारपीट कर दी। बताया गया है कि टोल नहीं कटाने पर विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अन्तर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर कार सवारों ने टोल कर्मी के साथ मारपीट कर दी। जिसका वीडियो टोल प्लाजा पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गया। घायल टोलकर्मी शिकायत लेकर थाना मांट पहुंचा। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टोलकर्मी का आरोप है कि कार सवार टोल फ्री कराना चाहते थे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

शनिवार को यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल पर नोएडा की तरफ़ आ रही कार सवारों ने टोल प्लाजा पर टोल नहीं दिया, जब इसका विरोध टोल प्लाजा पर तैनात बूथ कर्मी महेश कुमार पुत्र यदुवीर सिंह निवासी मंथना थाना ख़ैर जनपद अलीगढ़ के साथ कार सवारों ने मारपीट कर दी। मारपीट में टोलकर्मी घायल हो गया। कार सवारों द्वारा की गई मारपीट का वीडियो टोल प्लाजा पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। घायल टोलकर्मी शिकायत लेकर थाना मांट पहुंचा।

मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि घायल टोलकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। सीसीटीव फुटेज के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.