Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सैफ अली खान को घर में घुसकर शख्स ने मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती

by Tarun Bhardwaj • January 16, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात एक शख्स ने उनके घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मुंबई पुलिस ने बताया कि यह घटना आधी रात को अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई। हमले में सैफ के हाथ, रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। सैफ अली खान का मुंबई के लीलावती अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा है। उनकी पत्नी करीना कपूर खान भी आज सुबह 4.30 बजे उनसे मिलने अस्पताल पहुंच गई हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स घुसा। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। घटना के वक्त घर में अभिनेता के कुछ अन्य परिजन भी मौजूद थे। यह भी कहा जा रहा है कि घर में घुसे शख्स की नौकरानी से बहस हुई थी। जब अभिनेता ने बीच-बचाव कर उस शख्स को शांत कराने की कोशिश की तो उसने सैफ अली खान पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। करीना की टीम ने कहा है कि घर में सभी लोग ठीक हैं।

पुलिस के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चोरों ने उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बांद्रा डीसीपी ने कहा, यह सच है, रात 2.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति सैफ के घर में घुसा। इस दौरान चोर ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया। डीसीपी ने कहा कि इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि ये चोटें उतनी गंभीर नहीं हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्हें चाकू घोंपा गया है या फिर हाथापाई में वे घायल हुए हैं।

एएनआई के मुताबिक यह झगड़ा एक अज्ञात व्यक्ति और सैफ की नौकरानी के बीच चल रहा था। चोरी के इरादे से घुसे इस व्यक्ति का जब सैफ ने विरोध किया तो उसने उन्हें लहूलुहान कर दिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.