Wed, Oct 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

श्रीकृष्ण जन्मस्थान कार सेवा का ऐलान करने वाले संत सच्चिदानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पाकिस्तान के नंबर से आई कॉल

by Tarun Bhardwaj • September 10, 2026
Sant Sachchidanand Maharaj receives death threat

श्रीकृष्ण जन्मस्थान कार सेवा का ऐलान करने वाले संत सच्चिदानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पाकिस्तान के नंबर से आई कॉल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप बनी मस्जिद पर 6 दिसंबर को कार सेवा का ऐलान करने वाले चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर संत सच्चिदानंद महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। संत के वॉट्सऐप पर पाकिस्तान (+92) के कंट्री कोड वाले नंबर से कॉल और धमकी भरे ऑडियो मैसेज भेजे गए हैं। धमकी देने वाले ने संत को कार सेवा और प्रस्तावित रैली से पीछे हटने की चेतावनी देते हुए अंजाम भुगतने की बात कही है।

पहले मिस कॉल, फिर दो बार आया फोन

संत सच्चिदानंद महाराज के अनुसार, उनके वॉट्सऐप पर +92 से शुरू होने वाले पाकिस्तानी नंबर से पहले एक मिस कॉल आई। इसके लगभग 10 मिनट बाद उसी नंबर से लगातार दो बार कॉल की गई। कॉल करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि वह इस आंदोलन से पीछे हट जाएं, वरना उसका अंजाम बुरा होगा। आरोपी ने दावा किया कि उसके पास संत की पल-पल की पूरी जानकारी है।

कॉल के अलावा दो धमकी भरे ऑडियो मैसेज भी भेजे

कॉल के अलावा आरोपी ने वॉट्सऐप पर दो धमकी भरे ऑडियो मैसेज भी भेजे, जिनमें से 47 सेकंड के पहले ऑडियो में कार सेवा और रैली से पीछे हटने की सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि संत पीछे नहीं हटे तो उनके साथ आने वाले अन्य साधु-संत भी सुरक्षित नहीं रहेंगे और बात न मानने पर उनकी समाधि वहीं बना दी जाएगी। इसके बाद भेजे गए 22 सेकंड के दूसरे ऑडियो में संत को ढूंढकर जान से मारने तथा 6 दिसंबर के कार्यक्रम से पूरी तरह दूर रहने की सीधी धमकी दी गई।

धमकियों से डरने वाले नहीं, पुलिस से करेंगे शिकायत: संत सच्चिदानंद

गंभीर धमकियाँ मिलने के बावजूद संत सच्चिदानंद महाराज ने स्पष्ट किया है कि वे इस प्रकार की गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे पूरे मामले की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस प्रशासन से करके आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराएंगे।

पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति

मामले में फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से किसी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलते ही साइबर सेल और एलआईयू (LIU) की मदद से नंबर व ऑडियो मैसेज की तकनीकी जांच कराई जाएगी, जिसके बाद ही कॉल के वास्तविक स्रोत और आरोपी की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Apple इवेंट LIVE

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा के परिषदीय स्कूलों का बदला समय; कल से सुबह 9 से 3 बजे तक चलेंगे विद्यालय 25 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार; बहन और ड्राइवर भी हिरासत में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन पर CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने लगाया ब्रेक मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा पर ICC का कड़ा एक्शन टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में महज 34 हजार रुपये और विदेश में नौकरी के लालच में बिक गए थे आरोपी नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का विजयादशमी संबोधन, ‘स्व’ की भावना और राष्ट्रीय एकता पर दिया विशेष जोर मथुरा के महाविद्या रामलीला मैदान में आज होगा भव्य दशहरा मेला और रावण दहन