Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

संभल – आज रवाना होंगे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, पार्टी कार्यालय के सामने पहुंची पुलिस

by Tarun Bhardwaj • December 2, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज संभल जाएंगे। उनके साथ दर्जनों कांग्रेस नेता वहां जा सकते हैं। कांग्रेस ने इसकी तैयारी पहले से कर ली है। रविवार की रात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यालय में ही रात बिताई। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से नेता रविवार की शाम को ही लखनऊ पहुंच गए ताकि सभी सोमवार की सुबह एक साथ रवाना हो सकें।

उधर प्रशासन ने दस दिसंबर तक संभल आने पर रोक लगा रखी है। बीते दिनों सपा के कई नेताओं ने वहां जाने के कोशिश की थी। सपा विधानमंडल दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष को वहां जाने से रोक दिया गया था। इकरा हसन सहित कुछ और सांसदों को भी वहां नहीं जाने दिया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का काफिला दोपहर 12:00 बजे रवाना होगा। पूरे कांग्रेस के नेता प्रदेश कार्यालय पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल संभल में मारे गए परिवार वालों से मिलने के लिए जाने की तैयारी कर रहा है। उधर पुलिस भारी मात्रा में कार्यालय के बाहर पहुंच गई। कार्यालय की तरफ जाने वाले मार्गों पर रोक लगा दी गई है। 12 बजे इस काफिले के निकलने की बात कही जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.