Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दीपिका पादुकोण के ‘स्पिरिट’ छोड़ने पर संदीप रेड्डी वांगा का फूटा गुस्सा

by Arpita Singh • May 27, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के बीच फिल्म स्पिरिट को लेकर विवाद अब खुलकर सामने आने लगा है। दीपिका के फिल्म से बाहर होने के बाद यह प्रोजेक्ट लगातार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तीखा पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने किसी का नाम लिए बिना गुस्सा जाहिर किया।

संदीप रेड्डी वांगा ने अपने पोस्ट में लिखा, “जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर पूरा भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा एनडीए होता है। लेकिन इस बार आपने न सिर्फ मेरी कहानी का खुलासा किया, बल्कि एक उभरते कलाकार को भी नीचा दिखाया। क्या यही फेमिनिज्म है?”

उन्होंने आगे लिखा, “मैंने सालों तक मेहनत करके इस फिल्म को गढ़ा है, लेकिन कुछ लोगों को ये बात समझ नहीं आती। अगली बार पूरी कहानी लीक कर देना… मुझे फर्क नहीं पड़ता। #DirtyPRgames। मुझे ये कहावत बहुत पसंद है- खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे।”

हाल ही में खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण को फिल्म स्पिरिट से बाहर कर दिया गया है। बताया गया कि दीपिका की कुछ मांगों—जैसे 8 घंटे की शिफ्ट, अधिक फीस, तेलुगु संवाद न बोलना और प्रॉफिट शेयर के चलते संदीप रेड्डी वांगा उनसे असहज हो गए थे। इसके बाद फिल्म में उनकी जगह एनिमल फेम तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया है।

हालांकि, संदीप ने अपने किसी भी पोस्ट में दीपिका का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि उनका इशारा साफ तौर पर उन्हीं की ओर था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.