Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

क्रिकेट जसप्रीत बुमराह की दुल्हनिया बनीं संजना गणेश!

by यूनिक समय • March 15, 2021
Advertisement
Ad

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक्ट्रेस संजना गणेश के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की अनंत कारज की रस्‍म गोवा के एक गुरुद्वारे में हुई है। प‍िछले कुछ समय से जसप्रीत बुमराह और एक्‍ट्रेस और स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन की शादी की खबरें मीडिया में चल रही थीं।

jasprit bumrah

बुमराह ने कुछ देर पहले ही अपनी शादी की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बता दें कि बुमराह की दुल्‍हनियां मनोरंजन एंडस्‍ट्री से तालुक रखती हैं। संजना ने एमटीवी के रिएलिटी शो स्पिलिट्स विला से टीवी पर अपना डेब्यू किया था। संजना गणेशन ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब भी जीता था।



बता दें कि इससे पहले जसप्रीत बुमराह का नाम तेलुगु फिल्म अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन के साथ जोड़ा था। अनुपमा भी हाल ही में गुजरात पहुंची थी, जिसकी वजह से इन खबरों को हवा मिल रही थी. लेकिन कुछ दिनों बाद अनुपमा की मां ने इस बात की पुष्टि की कि उनकी बेटी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गुजरात गई है. उनका बुमराह की शादी से कोई कनेक्शन नहीं है।

वहीं, अनुपमा का नाम हटने के बाद जसप्रीत बुमराह का नाम मशहूर स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ जोड़ा जा रहा है। संजना गणेशन आईपीएल के दौरान ‘केकेआर डायरीज’ नाम के शो की भी होस्ट रह चुकी हैं. वह 2016 में केकेआर के साथ जुड़ी थीं और ‘नाइट क्लब’ नाम का शो होस्ट करती थीं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.