Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

SBI Clerk Vacancy: SBI में 6 हजार से ज्यादा क्लर्क पदों पर बंपर भर्ती, 26 अगस्त तक करें आवेदन

by Tarun Bhardwaj • August 6, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट्स (क्लर्क) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 26 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां और पात्रता मानदंड

आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अगस्त, 2025

आयु सीमा: 1 अप्रैल, 2025 को 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। (जन्म 02.04.1997 से 01.04.2005 के बीच) आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। जो उम्मीदवार अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 31 दिसंबर, 2025 तक डिग्री उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण (register) करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद, आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र सबमिट करें और पुष्टि पेज डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

चयन प्रक्रिया में तीन चरण होंगे:

  1. ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा: इसमें 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिसकी अवधि 1 घंटा होगी।
  2. ऑनलाइन मुख्य परीक्षा: इसमें 200 अंकों के 190 प्रश्न होंगे, जिसकी अवधि 2 घंटे 40 मिनट होगी।
  3. स्थानीय भाषा की परीक्षा: जो उम्मीदवार प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास करेंगे, उन्हें निर्दिष्ट स्थानीय भाषा की परीक्षा भी देनी होगी।

ये भी पढ़ें:- ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने ट्रंप के टैरिफ ऑफर को ठुकराया, कहा- भारत या चीन को कर लेंगे कॉल

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.