Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

फ्री में आरटीआर भरने की सुविधा दे रहा एसबीआई, इस तरह करें फाइल!

by यूनिक समय • December 28, 2020
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। SBI ने ग्राहकों को फ्री में आईटीआर फाइल करने की सुविधा दी है। अगर आप भी एसबीआई ग्राहक हैं तो योनो ऐप की मदद से फ्री में इनकम टैक्स रिटर्न भर सकते हैं। बता दें ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2020 है तो आप फटाफट अपना रिटर्न फाइल कर लें नहीं तो आपका जुर्माना देना पड़ सकता है।

SBI ने ट्वीट करके दी जानकारी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। SBI ने ट्वीट में लिखा है कि सेविंग भी, आईटीआर फाइलिंग भी। YONO पर Tax2win के साथ अपना इनकम टैक्स रिटर्न मुफ्त फाइल करें. वहीं, आप सीए की सर्विस भी ले सकते हैं। हालांकि इस सर्विस के लिए आपको फीस चुकानी होगी और यह 199 रुपए से शुरू होगी।

इस नंबर पर कॉल करके ले सकते हैं मदद
अगर आपको रिटर्न फाइल करने में परेशानी हो रही तो आप +91 9660-99-66-55 पर कॉल कर मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप support@tax2win.in पर ई-मेल कर सकते हैं।

कैसे फाइल करें योनो ऐप के जरिए आईटीआई
आपको बता दें इसके लिए सबसे पहले योनो ऐप को लॉगइन करना होगा। इसके बाद में आपको शॉप एंड ऑर्डर पर जाएं। फिर टैक्स एंड इन्वेस्टमेंट में जाएं. इसके बाद आपको Tax2Win दिखाई देगा. यहां आपको सभी जानकारी मिल जाएगी।

अब तक फाइल हो चुके हैं इतने आईटीआर
इसके अलावा इनकम टैक्स विभाग ने ट्वीट करके बताया कि रविवार को रात 8 बजे तक 6,90,617 आईटीआर फाइल हो चुके हैं। इसमें से 60,395 रिटर्न तो केवल अंतिम SBIएक घंटे में ही फाइल किए गए। असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए 26 दिसंबर तक 4 करोड़ 15 लाख इनकम टैक्स रिटर्न भरे जा चुके थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.