Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: पुजारी को डराया और फिर लूट लिया चांदी का मुकुट, छत्र व दान पेटी; लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

by vaishali • March 8, 2024
मथुरा

मथुरा: पुजारी को डराया और फिर लूट लिया चांदी का मुकुट, छत्र व दान पेटी; लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

लुटेरों ने आधी रात को अक्षय माता मंदिर में धावा बोला। मंदिर के पुजारी को डराकर लूटपाट की। लुटेरे मंदिर से चांदी का मुकुट, छत्र और दान पेटी लूट ले गए।

मथुरा के कस्बा बलदेव के सराय मोहल्ला स्थित अक्षय माता मंदिर में तीन लुटेरों ने तमंचे के बल पर पुजारी को डराया और चांदी का मुकुट, छत्र व दान पेटी ले उड़े। वारदात बुधवार रात एक बजे हुई। पुजारी के अनुसार, तीनों लुटेरों का मुंह ढका हुआ था। शोर मचाने पर लोग जुटे तब तक बदमाश भाग निकले।

मंदिर के पुजारी बाबा शंकर दास ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे तीन बदमाश आए। तीनों के मुंह ढंके थे और हाथ में तमंचा था। तीनों ने मंदिर के ऊपरी हिस्से के गेट का ताला तोड़ दिया। यह सुनकर वह जगे। शोर मचाया, तब तक एक बदमाश नीचे के गेट पर पहुंचा और तमंचा दिखाकर डराया। इससे वह डर की वजह से चुप हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.