Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

माध्यमिक विद्यालय 16 अगस्त से खुलेंगे, मुख्यमंत्री की टीम-09 के साथ हुई बैठक के बाद लिया निर्णय

by Raju Chaurasia • August 2, 2021

माध्यमिक विद्यालय 16 अगस्त से खुलेंगे, मुख्यमंत्री की टीम-09 के साथ हुई बैठक के बाद लिया निर्णय

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, लखनऊ । यदि सब कुछ ठीक रहा तो यूपी के माध्यमिक विद्यालयों में 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा तो सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में एक सितंबर से कक्षाओं के संचालन शुरू होगा। सोमवार को आयोजित टीम- 9 की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों में नए सत्र प्रारंभ करने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ं मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित हो चुके हैं। ऐसे में स्नातक स्तर पर दाखिले की प्रक्रिया 05 अगस्त से प्रारंभ की जाए।

माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में भी कक्षा 10 एवं 12 में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों को दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की कक्षाएं स्वतंत्रता दिवस की तिथि से शुरू हों। स्वतंत्रता दिवस के दिन स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव से जोड़ कर आयोजन हो। 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ पठन-पाठन प्रारम्भ किया जाए। उच्च शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन प्रत्येक दशा में एक सितंबर से प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने शिक्षण संस्थानों के प्रारंभ होने के साथ 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों के टीकाकरण के विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारी करे। लोकभवन में हुई बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा एवं बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी और टीम-9 अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.