Sat, Jul 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की सुरक्षा में चूक, कार को बचाने में टकराई स्कार्ट की कारें

by यूनिक समय • November 12, 2022
ACCIDENT

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की सुरक्षा में चूक, कार को बचाने में टकराई स्कार्ट की कारें

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

शाहजहांपुर:  रामपुर से लखनऊ जा रहे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की सुरक्षा में शनिवार शाम बड़ी चूक हो गई। उनके काफिले में अचानक सामने गलत दिशा से आई कार को बचाने के प्रयास में एस्कार्ट की दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में सीओ तिलहर वीएस वीर कुमार व एक सिपाही घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

एसपी व अन्य अधिकारी वहां पहुंच रहे हैं। काफिले में आई कार के बारे में अभी कोई जानकारी नही मिल सकी है। ब्रजेश पाठक शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे रामपुर से बरेली होते हुए लखनऊ जा रहे थे। शाहजहांपुर जिले की सीमा पर पहुंचने पर सीओ वीएस वीर कुमार ने उन्हें रिसीव किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.