Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सनसनी: प्रशासनिक अधिकारी की बहन को बंधक बनाया फिर कर डाली हत्या!

by यूनिक समय • January 11, 2021
Advertisement
Ad

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज राजस्थान प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी की 55 वर्षीय बहन को बंधक बनाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मौके पर जांच में जुटी हुई है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने साक्ष्य एकत्र करने के लिये एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया है।

पुलिस पूरे इलाके सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में लगी हुई है। पुलिस को शक है कि हत्या में किसी नजदीकी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। वे बारीकी से घटनास्थल का मुआयना करने में जुटे हैं।

दो मंजिला मकान में अकेली रहती थीं
पुलिस के अनुसार हत्या की वारदात शहर के शिप्रापथ थाना इलाके में हुई। यहां 55 वर्षीय विद्या देवी दो मंजिला मकान में अकेली रहती थीं। पेशे से अध्यापक विद्या देवी के एक बेटा है। वह बैंग्लूरु में नौकरी करता है। विद्या देवी के भाई युगांतर शर्मा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और जयपुर में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं।

सुबह सात बजे दूध लेते हुये देखा गया था
विद्या देवी को सुबह-सुबह सात बजे दूध लेते हुये देखा गया था। उसके बाद उन्होंने गाय को चारा भी डाला। आस-पड़ोस के लोगों से रामा-श्यामा भी की। लेकिन उसके बाद वह घर से बाहर दिखाई नहीं दी। उसके बाद परिजनों ने उनको फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इस पर उन्होंने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी ने घर को मैनगेट बंद होने के कारण छत के रास्ते से उसमें प्रवेश किया। जब उसने अंदर जाकर देखा तो पाया कि विद्या देवी के हाथ-पैर बंधे हुये थे और उनकी मौत हो चुकी थी। इस पर उन्होंने तत्काल विद्या देवी के परिजनों को सूचना दी।

पूर इलाके में एक ही सीसीटीवी कैमरा मिला
परिजन पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंचे। हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को ढूंढा तो वहां एक कैमरा मिला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। घटनास्थल के अलामात को देखते हुये पुलिस को अंदेशा है कि विद्या देवी की हत्या में किसी परिचित का हाथ हो सकता है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.