Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सनसनी: 24 घंटे के अंदर तीन मर्डर, बीजेपी एमएलए ने कहा यूपी की तरह अपराधियों की गाड़ी पलटनी चाहिए

by यूनिक समय • March 4, 2021
Advertisement
Ad

पटना। बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर अलग-अलग स्थानों पर तीन हत्याएं हुई। मीडिया में आई खबरों को संज्ञान लेते हुए बिहार में बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि बिहार में यूपी की तरह कार्रवाई होनी चाहिए, यूपी की तर्ज पर यहां भी जब गाड़ी पलटेगा, तभी जो बचे लोग हैं वह ठीक हो जाएंगे, सरकार गंभीर है। हालांकि, बाद में विधायक ने कहा कि मैं एनकाउंटर की नहीं, गाड़ी पलटने की बात कर रहा हूं।

अपने बयान पर सफाई देते हुए बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि जैसे यूपी में गाड़ी पलट जाती है, वैसे ही बिहार में होना चाहिए, ये यहां बहुत जरूरी हो गया है, प्रदेश में यूपी मॉडल लागू करना जरूरी हो गया, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके, यहां पर गाड़ी पलटना बहुत जरूरी है।

बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने एनकाउंटर मॉडल का सपोर्ट करते हुए कहा कि पुलिस को छूट मिलनी चाहिए, पुलिस की संख्या बढ़ानी पड़ेगी, पुलिस को और अधिकार देने पड़ेंगे, यूपी में जिस तरह से क्राइम कंट्रोल किया जा रहा है, वह तरीका बिहार में लाना चाहिए, जो भी अपराधी गलती करे, उसको सजा मिलनी चाहिए।

बीजेपी विधायक संजय सारागोई ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का खौफ होना चाहिए, इसके लिए कुछ करना चाहिए, जो गंभीर अपराध में लिप्त हैं, इसके लिए कुछ करना चाहिए, जो गंभीर अपराध में लिप्त हैं, उनका एनकाउंटर करने में क्या दिक्कत है, अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए जो भी चीज करना चाहिए, वो सरकार को करना चाहिए, बिहार में भी एनकाउंटर मॉडल होना चाहिए।।

नालंदा में बदमाशों ने एलआईसी के अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि पटना सिटी में छेड़खानी का विरोध करने पर एक मां को गोली मारी गई। इसके अलावा छपरा में वार्ड मेंबर की हत्या कर दी गई।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.