Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नोएडा में मकान के अंदर चल रहा था सेक्स रैकेट, 16 पुरुष और 12 महिलाएं हिरासत में

by • June 29, 2021
Advertisement
Ad

नोएडा
यूपी में नोएडा सेक्टर 51 के तीन मंजिला मकान में चल रहे सेक्स रैकेट को थाना सेक्टर-49 पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर 16 पुरुष और 12 महिलाओं को हिरासत में लिया है। इनमें रैकेट का संचालक और संचालिका भी शामिल है। सोमवार देर रात तक यह छापेमारी जारी रही।

एडीसीपी एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-49 थाने की टीम ने सोमवार देर रात सेक्टर-51 के एक मकान में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। यह मकान एवीपी बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड है। यहां कुल 27 कमरे और एक किचन है।

स्पा सेंटर पर पहले काम करती थी महिलाएं
पुलिस की टीम ने यहां छापेमारी कर 16 पुरुषों और 13 महिलाओं को हिरासत में लिया। पुरुषों में एक संचालक और दो कर्मचारी हैं और महिलाओं में एक संचालिका है। पकड़ी गई अधिकतर युवतियां पहले स्पा सेंटर में काम अलग-अलग स्थानों पर करती थी।

बुलंदशहर और गाजियाबाद के पुरुष मिले
अधिकतर महिलाएं दिल्ली गाजियाबाद और नोएडा की है और पुरुष दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और बिहार के रहने वाले हैं। एडीसीपी ने बताया कि यहां कमरों की बुकिंग कर सेक्स रैकेट चलाया जाता था।

दिल्ली की रहने वाली है संचालिका
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार संचालक की पहचान दक्षिणपुरी नई दिल्ली निवासी रमेश और संचालिका सेक्टर-53 निवासी है। पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां मिली हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.