Thu, Sep 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Shaheen Bhatt Engaged: आलिया भट्ट के घर जल्द बजने वाली है शहनाई; बहन शाहीन भट्ट ने कर ली सगाई

by Tarun Bhardwaj • April 17, 2026
Shaheen Bhatt Engaged

Shaheen Bhatt Engaged: आलिया भट्ट के घर जल्द बजने वाली है शहनाई; बहन शाहीन भट्ट ने कर ली सगाई

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। कपूर और भट्ट परिवार में एक बार फिर जश्न का माहौल है। अभिनेत्री आलिया भट्ट की बड़ी बहन और लेखिका शाहीन भट्ट ने अपने लॉन्ग-टाइम पार्टनर ईशान मेहरा के साथ सगाई कर ली है। शुक्रवार को शाहीन ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा करते हुए बेहद खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं, जिसके बाद से ही बॉलीवुड हस्तियों और फैंस की ओर से बधाइयों का तांता लग गया है।

“शायद हमने एक-दूसरे को कुछ ज्यादा ही पसंद कर लिया”

शाहीन भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की पांच तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वे अपने पार्टनर ईशान मेहरा के साथ एक फूलों से भरे गार्डन में नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में शाहीन अपनी हीरे की अंगूठी (Diamond Ring) फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। शाहीन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “शायद हमने एक-दूसरे को पसंद करने में कुछ ज्यादा ही जल्दी कर दी।” तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के साथ बेहद खुश और सुकून में नजर आ रहा है।

कौन हैं आलिया के होने वाले जीजा?

शाहीन के मंगेतर ईशान मेहरा का खेल जगत से गहरा नाता रहा है। ईशान भारतीय टीम के पूर्व इंटरनेशनल स्विमर रह चुके हैं। उन्होंने यूथ एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और वे एक स्टार एथलीट रहे हैं। वर्तमान में ईशान फिटनेस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और एक फुल-टाइम प्रोफेशनल फिटनेस कोच के रूप में काम कर रहे हैं। शाहीन ने साल 2025 में ईशान के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था और अब एक साल बाद इस कपल ने इसे अगले पड़ाव पर पहुँचाया है।

बॉलीवुड सितारों ने लुटाया प्यार

शाहीन की पोस्ट पर सबसे ज्यादा ध्यान आलिया भट्ट के कमेंट्स ने खींचा। आलिया ने अपनी बहन के लिए ढेर सारे हार्ट इमोजी पोस्ट किए और लिखा, “मैं तुम्हें मेसेज के जरिए खूब सारा प्यार भेज रही हूं।” इसके अलावा अनन्या पांडे, नव्या नवेली नंदा, परिणीति चोपड़ा, मसाबा गुप्ता, अर्जुन कपूर, नीतू कपूर और नीना गुप्ता जैसी तमाम हस्तियों ने शाहीन को बधाई दी। शाहीन के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड और कॉमेडियन रोहन जोशी का कमेंट भी चर्चा में रहा। उन्होंने बड़ी गर्मजोशी के साथ लिखा, “ओह माय गॉड, ओह माय गॉड, बहुत-बहुत बधाई हो!”

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Nashik TCS Scandal: परिवार ने खबरों में चल रहे दावों को नकारा, कहा- ‘HR हेड’ नहीं, महज टेली-कॉलर थी निदा खान

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया बलदेव छठ पर दुल्हन की तरह सजी बलदेव नगरी ICC Ranking में अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज; भारत ने जताया कड़ा विरोध पीएफ पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला; सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़कर हुई ₹25,000 Vijay और Trisha Krishnan के यूके लुक पर बोलीं अभिनेत्री अंबिका कपिल शर्मा की Netflix पर फिर होगी धमाकेदार वापसी यूपी में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्तियां