Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

58 करोड़ के नए घर में शिफ्ट हुए शाहिद कपूर-मीरा राजपूत

by Raju Chaurasia • September 29, 2022
Advertisement
Ad

शाहिद कपूर आखिरकार अपने नए डुप्लेक्स में शिफ्ट हो गए है। उनके 58 करोड़ की कीमत वाला ये डुप्लेक्स मुंबई के वर्ली एरिया में स्थित है। आपको बता दें कि शाहिद ने पत्नी मीरा राजपूत के साथ मिलकर 2018 में अपना घर बुक कराया था और 2019 में उन्हें अपने इस नए अपार्टमेंट के अधिकार मिले थे। लेकिन आपको बता दें कि फिर कोरोना लॉकडाउन की वजह से वह अपने नए घर में शिफ्ट नहीं हो पाए। लेकिन अब कपल अपने बच्चों के साथ नवरात्रि में इस नए घर में शिफ्ट हो गया है। वैसे, इस घर की बालकनी से बाहर का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। उनके इस घर की कुछ इनसाइड फोटोज भी सामने आई है।

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो शाहिद कपूर और मीरा राजपूत फैनिली के साथ वर्ली में हाई राइज बिल्डिंग थ्री सिक्सटी वेस्ट में शिफ्ट हो गए है, जहां से बांद्रा-वर्ली सी सीन सबसे अच्छा दिखाई देता है। कपल के नए घर की कीमत 58 करोड़ रुपए है। बता दें कि दोनों ने मिलकर ही अपने इस घर का इंटीरियर डिजाइन किया है, जो दिखने में वाकई शानदार है। शाहिद को अपने इस डुप्लेक्स के साथ छह पार्किंग स्लॉट मिले हैं। इसके अलावा उनके घर में 500 वर्ग फुट की एक बालकनी है। कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उन्हें घर में शिफ्ट हुए पांच दिन हो गए हैं। बता दें कि उनका यह घर 42 और 43 वें माले पर है। आपको बता दें नए घर को खरीदने के दौरान शाहिद ने एक इंटरव्यू में कहा था- बच्चे बड़े हो रहे हैं और उन्हें स्पेस की जरूरत होगी। अभी मेरे घर में सारी जगह मेरे बच्चों की है। मीरा और मुझे भी स्पेस की जरूरत है। बीतते समय के साथ, परिवार के लिए और अधिक जगह बनाना महत्वपूर्ण होता है। फैमिली अदरक की तरह होती है, फैलती रहती है।

शाहित कपूर की इस साल आई फिल्म जर्सी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। फिल्म अपने बजट की लागत तक वसूल नहीं कर पाई। फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में थी। उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करे तो वे फिल्म ब्लडी डैडी में नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जारी है। आपको बता देंकि शाहिद आखिरी बार फिल्म कबीर सिंह में नजर आए थे, जो हिट साबित हुई थी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.