Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आतंकियों के लिए कोलंबिया की हमदर्दी पर शशि थरूर ने जताई नाराजगी

by Arpita Singh • May 30, 2025
कोलंबिया

आतंकियों के लिए कोलंबिया की हमदर्दी पर शशि थरूर ने जताई नाराजगी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों को लेकर कोलंबिया द्वारा जताई गई संवेदना ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल को निराश कर दिया है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर कर रहे हैं, जो हाल ही में कोलंबिया की यात्रा पर पहुंचे थे।

कोलंबिया सरकार की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों पर दुख व्यक्त किया गया, लेकिन भारतीय नागरिकों पर हुए आतंकी हमलों को लेकर कोई विशेष सहानुभूति नहीं जताई गई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शशि थरूर ने कहा, “हम कोलंबिया की इस प्रतिक्रिया से निराश हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने पीड़ितों की बजाय आतंकियों के प्रति संवेदना जताई।”

शशि थरूर ने स्पष्ट किया कि भारत की कार्रवाई आत्मरक्षा के तहत की गई थी और आतंकी भेजने वालों और उनसे रक्षा करने वालों को एक नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोलंबिया में भारत के रुख को लेकर कोई भ्रम है, तो उसे दूर करने के लिए ही प्रतिनिधिमंडल भेजा गया है।

भारतीय दूतावास ने भी एक बयान में बताया कि बोगोटा में राजदूत वनलालहुमा ने प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस दौरे के दौरान कोलंबिया के सांसदों, मंत्रियों, थिंक टैंकों और मीडिया से मुलाकात कर भारत की स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.