Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन

by Tarun Bhardwaj • August 4, 2025
झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन

Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। 81 वर्षीय शिबू सोरेन को जून के आखिरी सप्ताह में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वे एक महीने से ज़्यादा समय से वहीं भर्ती थे।

पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर भावुक पोस्ट में लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूँ…।”

अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री को आज सुबह 8:56 बजे मृत घोषित किया गया। किडनी की समस्या से जूझ रहे सोरेन को डेढ़ महीने पहले स्ट्रोक आया था, जिसके बाद वे करीब एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। डॉक्टरों की एक टीम लगातार आईसीयू में उनकी निगरानी कर रही थी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति में एक कद्दावर चेहरा थे, जिन्हें ‘दिशोम गुरु’ के नाम से भी जाना जाता था। उनके निधन से राज्य की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है।

ये भी पढ़ें:- Mathura News: अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस तीन दिन के लिए रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.