Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

चौंकाने वाला खुलासा: हाई हील्स सैंडल्स में 4.9 करोड़ की क्या चीज छुपा कर ले जा रही थी महिला!

by Raju Chaurasia • October 3, 2022

चौंकाने वाला खुलासा: हाई हील्स सैंडल्स में 4.9 करोड़ की क्या चीज छुपा कर ले जा रही थी महिला!

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

अभी हाल ही में एक मामला सामने आया था जहां पर एक महिला ने शादी के कार्ड में ड्रग्स छुपाए हुए थे। अब इसी तरीके से एक और महिला का मामला सामने आया है, जिसकी मुंबई एयरपोर्ट पर तलाशी ली गई, तो पता चला कि यह महिला अपनी हाई हील सैंडल में 490 ग्राम कोकीन छुपा कर ले जा रहे थी। इस ड्रग्स की कीमत 4.9 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आइए आपको बताते हैं इस सैंडल कांड के बारे में जब यह महिला अपने सैंडल में ड्रग छुपा कर ले जा रही थी और पुलिस ने उसकी काली करतूत को उजागर कर दिया….

गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर एक महिला लेपर्ड प्रिंट वाली सैंडल पहन कर गुजर रही थी। उसकी सैंडल बहुत ही आकर्षक और खूबसूरत लग रही थी। लेकिन इसे देखकर कस्टम के अधिकारियों को शक हुआ और उसने महिला को जांच के लिए रोका महिला ने पहले तो बहुत आनाकानी की और अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की। लेकिन जब उसने अपनी सैंडल उतारी तो इसे देखकर कस्टम अधिकारी भी हक्के बक्के रह गए।

दरअसल, जब महिला ने सैंडल उतारी और इसकी सिलाई पीछे से खोल कर देखी, तो इसके अंदर 490 ग्राम कोकीन मिला, जिसकी कीमत 4.9 करोड रुपए बताई जा रही है। कस्टम अधिकारियों की जांच का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जांच अधिकारी सैंडल को खोलकर इसमें से काले रंग की एक पॉलिथीन को निकालते नजर आ रहे हैं। जब इस पॉलिथीन को खोलकर देखा तो इसमें कोकीन मिला। पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, महिला ने कस्टम अधिकारियों को ज्यादा कुछ नहीं बताया।

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब मुंबई एयरपोर्ट से ड्रग्स ट्रांसपोर्ट किए जा रहे हैं। पिछले कुछ समय में मुंबई, गुजरात, अहमदाबाद और राजकोट जैसे इलाकों में ड्रग्स की बड़ी छापेमारी की गई, जहां से थोक के भाव में ड्रग्स पकड़े गए। कुछ समय पहले एयरपोर्ट पर ही एक महिला को पकड़ा गया था, जो शादी के कार्ड में ड्रग्स को छुपाकर ले जा रही थी। जब शादी के कार्ड के हर एक पन्ने को खोल कर देखा गया तब खुलासा हुआ कि इसमें तो ड्रग्स की बड़ी खेप छुपाई गई थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.