Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शॉकिंग खुलासा: हेमा की डिलीवरी के लिए धर्मेन्द्र ने बुक कराया था पूरा अस्पताल, इंटरनेट यूजर्स भड़के उठे

by Raju Chaurasia • July 8, 2023

शॉकिंग खुलासा: हेमा की डिलीवरी के लिए धर्मेन्द्र ने बुक कराया था पूरा अस्पताल, इंटरनेट यूजर्स भड़के उठे

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली ।  हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस वीडियो में हेमा की एक फ्रेंड बता रही हैं कि जब वे ईशा देओल को जन्म देने वाली थीं, तब धर्मेंद्र ने 100 कमरे वाला पूरा हॉस्पिटल बुक कर लिया था। इस चौंकाने वाले खुलासे को देखकर कई इंटरनेट यूजर्स धर्मेंद्र और उन पर नाराजगी जता रहे हैं। कई लोग इसे संसधानों की बर्बादी बता रहे हैं तो कई लोग उस समय अन्य लोगों को हुई परेशानी की कल्पना कर रहे हैं और धर्मेंद्र को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

वीडियो दिवंगत अभिनेता फारुक शेख के शो ‘जीना इसी का नाम’ का है, जिसमें हेमा मालिनी और ईशा देओल गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं। हेमा को चीयर करने उनकी दोस्त नीतू कोहली भी सेट पर मौजूद थीं। नीतू ने इस दौरान 1981 का ईशा देओल के जन्म के समय का किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया, “जब ईशा का जन्म होने वाला था, ताब कोई नहीं जानता था कि हेमा प्रेग्नेंट थीं। इसलिए धरम जी ने ईशा के लिए पूरा हॉस्पिटल बुक करा लिया था। यह डॉ. दस्तूर का लगभग 100 कमरे का नर्सिंग होम था। उन्होंने ईशा के जन्म के लिए पूरे 100 कमरे बुक कर लिए थे। धर्मेंद्र ने जो किया, उसके बारे में कोई नहीं जानता था।”

नीतू के इस खुलासे को सुनकर हेमा और ईशा दोनों ही बेहद खुश नजर आईं। लेकिन इंटरनेट यूजर्स धर्मेन्द्र की हरकत से नाराज हैं। मसलन एक इंटरनेट यूजर यूजर ने लिखा है, “कल्पना कीजिए कि दूसरे लोगों को कितनी परेशानी हुई होगी। यह जाहिरतौर पर गैरजरूरी था। फ्लोर बुक कर लेता, इतना ही था तो।” एक अन्य यूजर का कमेंट है, “संसाधनों की कितनी आपराधिक बर्बादी है।” एक यूजर ने लिखा है, “काफी चू#& लोग हैं। उस टाइम सोशल मीडिया और न्यूज चैनल नहीं थे। इसलिए इन जाहिलों की बेवकूफी सामने नहीं आई।”

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 2 मई 1980 को शादी की थी। 2 नवम्बर 1981 को उनकी बेटी ईशा देओल का जन्म हुआ था। उनकी दूसरी बेटी अहाना का जन्म 1985 में हुआ था।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.