Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

श्री रामभद्राचार्य का ऐलान, श्रीकृष्ण मंदिर बनने पर ही करूंगा बांके बिहारी के दर्शन

by Arpita Singh • March 13, 2025
श्री रामभद्राचार्य

श्री रामभद्राचार्य का ऐलान, श्रीकृष्ण मंदिर बनने पर ही करूंगा बांके बिहारी के दर्शन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर श्री रामभद्राचार्य जी महाराज ने ऐलान किया है कि जब तक शाही ईदगाह मस्जिद को हटा कर मूल गर्भ गृह पर भगवान श्री कृष्ण का मंदिर नहीं बनता, तब तक वह बांके बिहारी के दर्शन नहीं करेंगे। साथ ही, उन्होंने श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप को भरोसा दिलाया कि वह न्यायालय में अपनी गवाही देने के लिए अवश्य जाएंगे।

महाराज जी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के मंदिर का निर्माण अब होकर रहेगा। उनका नारा “आ गए हैं अवध बिहारी, अब आयेंगे कृष्ण मुरारी” जल्द ही साकार होगा। इस समय, श्री रामभद्राचार्य जी महाराज वृंदावन स्थित सुखधाम आश्रम में राम कथा का आयोजन कर रहे हैं, जहां श्रद्धालु उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महाराज जी ने राम मंदिर के मुकदमे में पहले भी अपनी गवाही दी थी। इस ऐलान से साधु संत समाज में उत्साह का संचार होगा और श्री कृष्ण जन्मभूमि के मंदिर निर्माण की दिशा में चल रहे आंदोलन को नई ऊर्जा मिलेगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.