Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा-वृंदावन में श्रीकांत शर्मा ने यमुना घाटों पर की स्वच्छता अभियान की शुरुआत

by Arpita Singh • June 14, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। यमुना को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा शनिवार को एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 6 बजे स्वामी घाट से शुरू हुआ यह कार्यक्रम बंगाली घाट तक चला, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, निगम कर्मियों और आम नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा-वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा ने यमुना की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी आस्था और संस्कृति की धरोहर है।” उन्होंने प्लास्टिक और अन्य अपशिष्टों के कारण यमुना में बढ़ते प्रदूषण को हमारी सामूहिक संवेदनहीनता बताया और कहा कि इसका समाधान केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है।

श्रीकांत शर्मा ने अधिकारियों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाने और औद्योगिक अपशिष्ट पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि पूजा सामग्री, प्लास्टिक और अन्य गंदगी यमुना में न डालें। साथ ही नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से नालों की रोकथाम, कचरा प्रबंधन और घाटों की नियमित सफाई को प्राथमिकता देने की अपेक्षा की।

भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने भी यमुना की स्थिति पर गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि तीर्थ स्थल पर गंदे पानी में स्नान कर रहे श्रद्धालु केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक विफलता का भी संकेत हैं। उन्होंने कहा कि केवल अभियान नहीं, बल्कि व्यवहार में बदलाव ज़रूरी है और सभी नागरिकों को मिलकर यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना होगा।

इस अभियान में भाजपा नेताओं, पार्षदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगर निगम के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इनमें हेमंत खंदौली, कुंज बिहारी भारद्वाज, विजय शर्मा, श्याम शर्मा, नरेश शर्मा बब्बू, अखिलेश मिश्रा, आशीष शर्मा, विवेक शर्मा, अंकित चतुर्वेदी, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल और अन्य शामिल रहे।

यह अभियान न केवल यमुना को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक प्रयास था, बल्कि समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी संदेश था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.