Wed, Jul 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

श्याम सुंदर उपाध्याय कांग्रेस से छह वर्ष के लिए निष्कासित

by Raju Chaurasia • July 21, 2021

श्याम सुंदर उपाध्याय कांग्रेस से छह वर्ष के लिए निष्कासित

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
मथुरा। गत दिनों वृंदावन में हुए कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर  में प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ अभद्रता करने के आरोप में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिये की जाने की खबर से उनके समर्थक हैरान रह गए हैं।

गौरतलब है कि पांच जुलाई को भी प्रशिक्षण शिविर हंगामे की भेंट चढ़ गया था। प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित एवं  नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर उपाध्याय उर्फ बिट्टू भैया के बीच प्रभातफेरी में पंक्तिबद्ध होने को लेकर तू तू-मैं मैं हो गई। शक्ति प्रदर्शन करते हुए फायरिंग भी हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद थे। मामला हाईकमान तक पहुंच गया था।  इस कारण पूर्व  पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर उपाध्याय उर्फ बिट्टू भैया को कारण बताओ  नोटिस जारी किया गया। 19 जुलाई को उनके निष्कासन का पत्र जारी कर दिया गया।

अनुशासन समिति  द्वारा जारी निष्कासन पत्र में कहा गया है कि आपके द्वारा दिए गए जवाबी पत्र से समिति संतुष्ट नहीं है। आपके द्वारा किया गया कृत्य घोर अनुशासनहीनता में आता है। अत: आपको छह वर्ष के लिए सभी पदों से हटाते हुए निष्कासित किया जाता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने इस ख्रबर की पुष्टि भी की है। हालांकि पूर्व पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर उपाध्याय ने  कहा कि अभी उन्हें किसी प्रकार का कोई पत्र रिसीव नहीं हुआ है।  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे निष्कासन पत्र की उन्हें जानकारी है।  वह प्रदेश अध्यक्ष से इस संबंध में वार्ता करने का प्रयास कर रहे

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.