Sun, Jul 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बाजारों में खामोशी, घरों में शोर, तीन दिन के साप्ताहिक बंदी का दूसरा दिन

by यूनिक समय • May 2, 2021

बाजारों में खामोशी, घरों में शोर, तीन दिन के साप्ताहिक बंदी का दूसरा दिन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा/वृंदावन। कोरोना से जंग जीतने के लिए तीन दिन के साप्ताहिक बंदी के दूसरे दिन सभी बाजारों में खामोशी छाई दिखाई दी। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग नजर आ रहे थे। अधिकांश लोग घरों के अंदर ही खाने का लुफ्त ले रहे थे। घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर पुलिस का डंडा चला, लेकिन फिर लोगों ने बहाने बाजी और झूठ का सहारा लिया।

रविवार होने के कारण व्यापारियों के साथ नौकरीपेशा वाले लोगों ने अपने परिवार के साथ घरों के अंदर गपशप कर दिन बिताया। कोरोनो संक्रमण पर चर्चा भी। घर की रसोई में हर किसी ने मनपसंद डिश बनवाई। फोन करके डाक्टरों से परामर्श किया। पुलिस ने कई जगह सड़कों पर दौड़ते वाहनों को रोककर पूछताछ की। लोगों ने झूठ का सहारा लेकर पुलिसकर्मियों की आंखों में धूलकर झोंकने की कोशिश की। पुलिस ने चालान कर डाला।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.