Sat, Jul 18th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

साहब पति लड़कियों को फंसाकर करते हैं शादी

by यूनिक समय • April 23, 2021

साहब पति लड़कियों को फंसाकर करते हैं शादी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। एसएसपी कार्यालय पहुंची एक महिला अपने कठघरे में खड़ी कर रही थी। बता रही थी कि उसके पति ने चार-चार शादी कर ली हैं। इलाहाबाद से लेकर मथुरा तक शिकायत करने के बाद कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। सिर्फ न्याय का भरोसा मिला है। अब देखना है कि पत्नी की शिकायत पर जालसाज पति के खिलाफ कार्यवाही कब होती है।

एसएसपी कार्यालय पहुंची एक महिला का कहना है कि उनके पति राजीव भवन स्थित एक विभाग में नौकरी करते हैं। आरोप लगाया कि वह पोस्टेड रहते हैं. वह वहां लड़कियों को फंसाकर नाजायज संबंध बनाते हैं। फिर शादी रचा लेते हैं।

पत्नी ने खुलासा किया कि वे अब तक चार शादी कर चुके हैं। फिलहाल उनके पति ने 13 मई 2020 को अलीगढ़ की रहने वाली 22 वर्षीय एक युवती के साथ चौथी शादी की थी। उसने डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराई तो कोई भी समाधान नहीं हो पाया। थक हार कर उन्होंने स्थानीय थाने से लेकर आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। इसी बीच उसके पति ने उसके खिलाफ एससी-एसटी समेत उसकी चौथी पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। उसी समय से वह न्याय पाने के लिए दर- दर की ठोकर खाने को विवश है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.