Sun, Aug 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

विधानसभा सत्र से सुवेंधु अधिकारी समेत भाजपा के छह नेता निलंबित

by Raju Chaurasia • February 12, 2024

विधानसभा सत्र से सुवेंधु अधिकारी समेत भाजपा के छह नेता निलंबित

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

पश्चिम बंगाल में भाजपा के छह नेताओं को विधानसभा के बाकी बचे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। सस्पेंड किए गए नेताओं में राज्य के विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी समेत अग्निमित्रा पॉल का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा नेताओं के खिलाफ यह एक्शन विधानसभा के अंदर अनियंत्रित व असभ्य व्यवहार करने की वजह से लिया गया है।

भाजपा नेताओं को राज्य विधानसभा के नियम 348 के तहत सस्पेंड किया गया है। इसके लिए प्रस्ताव प्रदेश के संसदीय मामलों के मंत्री शोभनदेव चटोपाध्याय ने पेश किया था। इसे लेकर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए भाजपा आवाज उठाना जारी रखेगी। कोई भी कार्रवाई हमें सही मुद्दा उठाने से नहीं रोक सकती है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.