यूनिक समय, मथुरा। जिले की थाना जमुनापार पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के झूठे अधिकारी बनकर लोगों से धोखाधड़ी और वसूली करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक स्थानीय व्यापारी को झूठे केस में जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रुपए की अवैध मांग की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को दबोच लिया। पूरा मामला थाना जमुनापार क्षेत्र के लोहवन रोड पर देवेंद्र कुमार की सीमेंट और बदरपुर की दुकान व गोदाम स्थित है, जिसके अंतर्गत एक लेनदेन के विवाद के तहत लोहवन गांव के रहने वाले रवि उनकी दुकान से 7,500 रुपए का सीमेंट लेकर गए थे और उन्होंने यूपीआई (UPI) के जरिए 3,000 रुपए का भुगतान कर शेष राशि जल्द देने की बात कही थी, जिसके बाद 6 अक्टूबर को कर्नाटक के कलबुर्गी पुलिस का एक नोटिस जमुनापार पुलिस के माध्यम से देवेंद्र को मिला और जिसका जवाब उनके वकील द्वारा दे दिया गया, लेकिन उस जवाब के देने के कुछ ही देर बाद 7 अक्टूबर को उनके पास एक फोन आया, जिसमें कॉलर ने खुद को 'क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर के डी यादव' बताया और मामला खत्म करने की एवज में पैसों की मांग की। दुकान पर पहुंचकर मांगी 40 हजार की रंगदारी 8 अक्टूबर को आरोपी दो गाड़ियों में सवार होकर देवेंद्र की दुकान पर पहुंचे। इनमें रवि के साथ-साथ सरिता बिहार, दिल्ली निवासी करण राणा, कुणाल, छपरा (बिहार) निवासी सूरज, संगम विहार (गाजियाबाद) निवासी कुलदीप और थाना रिफाइनरी क्षेत्र निवासी रवि शामिल थे। दुकान पर पहुंचते ही सभी ने मिलकर 40,000 रुपए की मांग की और पैसे न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने खुद को CBI अधिकारी बताते हुए फर्जी आई कार्ड भी दिखाए। पुलिस की रेड और बरामदगी व्यापारी द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके आधार पर सूचना मिलते ही थाना जमुनापार पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी 6 आरोपियों को धर दबोचा। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 फर्जी सीबीआई (CBI) आई कार्ड, के डी यादव के नाम से 'क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन चेयरमैन' के 11 विजिटिंग कार्ड, 3 एटीएम कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त 'क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन' का स्टिकर लगी कार बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं—जैसे धारा 319(2), 318(4), 61(2), 308(6) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Delhi: जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने अभिजीत दिपके समेत कई लोगों को लिया हिरासत में ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]