Thu, Jun 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नशे पर बड़ा वार: गुजरात में संयुक्त अभियान में छह पाकिस्तानी गिरफ्तार; 480 करोड़ की ड्रग्स बरामद

by vaishali • March 12, 2024
Advertisement
Ad

अधिकारियों ने यह भी बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते तीन सालों में अब तक गुजरात एटीएस, भारतीय तटरक्षक बल और एनसीबी ने मिलकर 3,135 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है।

भारतीय तटरक्षक बल, गुजरात एटीएस और एनसीबी ने अरब सागर में एक बड़ा अभियान चलाते हुए नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है। इस संयुक्त अभियान में छह पाकिस्तानी नागरिकों को भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है। एनसीबी के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पाकिस्तानियों के पास से 480 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद हुई है। सभी को पोरबंदर लगाया गया है।

एनसीबी ने इस संयुक्त अभियान के बारे में बताया। अधीक्षक सुनील जोशी ने संयुक्त अभियान के बारे में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भारतीय तटरक्षक बल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास अरब सागर में एक संयुक्त अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि 11-12 मार्च की रात में ये अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि नाव को पोरबंदर से लगभग 350 किलोमीटर दूर अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों और डोर्नियर विमान ने समुद्री-हवाई समन्वित अभियान में रोका। जिसके बाद नाव से छह चालक दल के सदस्य और 80 किलोग्राम ड्रग्स को बरामद किया गया। बरामद ड्रग्स की कीमत 480 करोड़ रुपये बताई जा रही है|

 

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.