Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सोशल मीडिया: एक शख्स ने आनंद महिंद्रा से की अनोखी डिमांड, पोस्ट पढ़कर चौंक गए यूजर्स

by Raju Chaurasia • May 18, 2022
Advertisement
Ad

मशहूर उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर किया गया उनका पोस्ट तेजी से वायरल होता है। यही नहीं, वे सोशल मीडिया पर इस कदर एक्टिव रहते हैं कि किसी ने अगर उनसे कोई सवाल किया है, तो मजेदार तरीके से सही जवाब देकर उसे संतुष्ट करने की कोशिश करते हैं। यानी वे अपने यूजर्स और फॉलोअर्स का भी पूरा ख्याल रखते हैं और उन्हें किसी भी तरह निराश नहीं करते।

ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक यूजर की ओर से ट्विटर पर पूछे गए सवाल का दिलचस्प जवाब देकर उसे चुप करा दिया और अपने व्यंग्य से लोगों को हंसने का मौका दिया। उनके इस हाजिरजवाबी की सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, ट्विटर पर राज श्रीवास्तव नाम के अकाउंट होल्डर ने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए दस हजार रुपए से कम दाम में कार बनाने के लिए कहा। एक तरफ जहां दस हजार रुपए अच्छे फीचर वाले मोबाइल के लिए भी दस हजार रुपए से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है, वहीं इस शख्स की बात सुनकर यूजर्स भी हैरान रह गए। हालांकि, आनंद महिंद्रा ने भी इस शख्स को निराश नहीं किया।

आनंद महिंद्रा ने एमेजान की तस्वीर पोस्ट करते हुए जवाब दिया कि हमने इसे और भी बेहतर बनाया है। यह सिर्फ 1500 रुपए में उपलब्ध है। इसके साथ महिंद्रा ने एक हंसती हुई इमोजी भी पोस्ट की है। दरअसल, महिंद्रा ने इस पोस्ट में दी गई फोटो में महिंद्रा थॉर खिलौने की मॉडल तस्वीरें दिखाई दे रही हैं, जिनकी कीमत करीब 1400 रुपए है। इसे ऑनलाइन ऑडर देकर खरीदा जा सकता है। इसके बाद यूजर्स ने महिंद्रा की इस हाजिर जवाबी की तारीफ की। कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.